फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में मदद करना पड़ा भारी: सगे भाइयों ने फर्जी लेटरपैड से ठगे 18 लाख, FIR के बाद आरोपियों की तलाश शुरू

Mon, 02 Mar 2026 10:37 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भरोसे और सामाजिक सहयोग की परंपरा का दुरुपयोग कर 18 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित नटराज फूड प्रोडक्ट से जुड़ा है, जहां दो सगे भाइयों ने समाज के व्यापारियों की मदद के नाम पर बड़ी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज थमा दिए और फरार हो गए।  नटराज फूड प्रोडक्ट के संचालक लक्ष्मण ठारवानी ने बताया कि सिंधी समाज में जरूरतमंद व्यापारियों की आर्थिक सहायता करना एक सामान्य परंपरा है। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए ओम मोटवानी और तीरथदास मोटवानी ने पांच व्यापारियों की मदद के नाम पर कुल 18 लाख रुपये लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद दोनों भाइयों ने कूटरचित लेटरपैड, जाली सील और फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सौंप दिए।

पढ़ें:  जबलपुर में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी ठगी का खुलासा तब हुआ जब सीजन शुरू होने पर व्यापारियों से रकम वापसी के लिए संपर्क किया गया। इस दौरान पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं और जिन संस्थानों के नाम पर लेन-देन दिखाया गया, वे वास्तविक नहीं थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर माधवनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग संस्थानों के नाम से पांच फर्जी लेटरपैड तैयार कर उनका इस्तेमाल लेन-देन में किया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं अन्य व्यापारियों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया गया। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें