फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कटनी में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया पर्दाफाश

Mon, 30 Mar 2026 10:38 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना क्षेत्रों में हुई पांच अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात, नगदी, एक मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि माधवनगर क्षेत्र के तीन घरों में एक ही रात सुनियोजित तरीके से चोरी की गई थी। वहीं गिरोह के अन्य साथियों ने रंगनाथ नगर क्षेत्र में दो घरों को निशाना बनाया था। लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305(ए) और 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पढे़ं; भोजशाला परिसर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट प्रक्रिया पर उठाए सवाल जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ निवासी लक्की और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के शिवम उर्फ शिवा व सोनू साहू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें