फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: पन्ना में कटनी के युवक को मारी गोली, पारिवारिक विवाद में खूनी हमला, हालत गंभीर

Thu, 15 Jan 2026 12:12 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले निवासी युवक को पन्ना जिले में गोली मारने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। घायल युवक रहीस खान कटनी के मिशन चौक इलाके का रहने वाला है, जिसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि मामला पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत कृष्णगढ़ का बताया जा रहा है। यहां कटनी निवासी रहीस खान अपनी बहन के घर से लौट रहा था। इसी दौरान कृष्णगढ़ इलाके में रास्ते में पहले से घात लगाए चार से पांच लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और फिर गोली चला दी। बताया जा रहा है गोली रहीस खान की कमर में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का भाई मोहम्मद नईम ने कहा कि यह वारदात पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई है। बहन और उसके देवर के बीच चल रहे विवाद में देवर अफजल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- पानी के बाद अब सब्जियों में भी जहर! प्रदूषण बोर्ड का खुलासा; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

मोहम्मद नाईम ने बताया कि मेरा भाई बहन के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में अफजल ने अपने चार-पांच साथियों के साथ ने घेरकर मारपीट की और फिर गोली मार दी। अभी उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है जिला इलाज कटनी जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली कमर में फंसी हुई है और हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पन्ना जिले की पवई थाना पुलिस से समन्वय बनाते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें