फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: शराब तस्करी कर रहे नशेड़ी ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई कार; पांच घायल, 12 पेटी मदिरा के साथ 2 गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 08:39 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले से अवैध शराब कारोबार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब तस्करों और ग्रामीणों के बीच बड़ा विवाद हो गया था, जिसके बाद शराब कारोबारी के ड्राइवर ने बोलेरो गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दी। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो कार और उसमें रखी 12 पेटी अवैध शराब जब्त करते हुए शराब कारोबारी मंचू असाटी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मंगलवार शाम का है। स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के संसारपुर इलाके में लंबे समय से ग्रामीण अवैध शराब की पैकारी का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी कि इलाके में खुलेआम शराब पहुंचाई और बेची जा रही है। इसी बीच मंगलवार को बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से शराब कारोबारी मंचू असाटी इलाके में शराब उतारने पहुंचा। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। तभी ड्राइवर ने इशारा मिलते ही गाड़ी आगे बढ़ाई और सामने खड़े एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो को भीड़ की ओर मोड़ दिया गया, जिससे दुकान के सामने खड़े कई लोग इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें- पंचायत ने एक लड्डू कम दिया तो CM तक पहुंचा मामला, सारे अधिकारी रह गए सन्न, हैरान कर देगी कहानी

गनीमत यह रही कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन 5 लोग घायल हो गए जिनमें 2 की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो पर पथराव किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्लिमानाबाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। बोलेरो कार से 12 पेटी अवैध शराब जब्त कर ली गई है और शराब कारोबारी मंचू असाटी व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें- तीन साल की बेटी को सीने से लगाकर मां ने लगाई आग, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी बात ये है कि घटना के दो दिन बाद जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूरे मामले पर कटनी एएसपी संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि पुलिस ने बोलेरो कार से 12 पेटी शराब जब्त की है। ड्राइवर ने बाइक सवार युवक और चार अन्य ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और आईपीसी की धारा 307 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें