मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 नाबालिग बच्ची से तीन आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बड़ी बात ये है घटना की जानकारी तब सामने आई जब पेट दर्द की समस्या से जूझ रही बेटी का इलाज कराने परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय बेटी का इलाज करवाने शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां जांच दौरान बच्ची के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आते ही परिजनों की हवाइयां ही उड़ गईं। आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए उसकी डिलीवरी करवाने लगे हालांकि परिजन की सूचना पर तत्काल कटनी सीएसपी मौके आ पहुंचीं और मामले को संज्ञान लेते हुए एनकेजे पुलिस को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करने समेत जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- अंधविश्वास ने ली जान: बेटे के दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटा महिला का गला, हैरान कर देगी खौफनाक हत्याकांड की वजह
पुलिस पूछताछ पर 15 वर्षीय युवती ने बताया कि वो जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी शायद उसी स्कूल के तीनों आरोपी थे। जिन्होंने मास्क पहनकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं युवती ने घटना के बारे न तो परिजनों को बताया न ही पुलिस को, इलाज करवाने निजी अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी जानकारी लगी और पुलिस को सूचना पहुंचाई गई है। हालांकि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि प्रकरण की जानकारी पर एनकेजे पुलिस की टीम पहुंच रही है जो आगे जांच करेगी फिलहाल नाबालिग बच्ची की डिलीवरी जिला अस्पताल में करवाई जा रही है।