फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ढाई करोड़ का सोना और 14 लाख की नगदी लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता-दार्जिलिंग में काट रहा था फरारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:22 PM IST

कटनी जिले के सराफा व्यापारियों और कारीगरों का करीब 2.5 करोड़ का सोना सहित 14 लाख की नगदी लेकर फरार हुए सराफा एजेंट को कटनी पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार किया है। दरअसल अंशुल सोनी कटनी सराफा कारोबारियों और कारीगरों से सोने के आभूषण बेचने और काम के नाम पर लेता था। अचानक बड़ी मात्रा में सोना और जबलपुर और अन्य जिले की कारोबारी से 14 लाख नगद लेकर फरार हो गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अंशुल सोनी की गुमशुदगी 30 तारीख तो धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण 5 तारीख को कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था। कटनी से करोड़ों का सोना और 14 लाख नगदी लेकर भागा। आरोपी अंशुल की लास्ट लोकेशन उमरिया रही। जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। फिर उसकी लोकेशन कोलकाता, दार्जिलिंग, प्रयागराज के बाद रीवा दिखाई दी और वहीं से कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें-इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना

बता दें 24 घंटे पहले ही सराफा कारोबारियों और कारीगरों ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा से मुलाकात करते हुए आरोपी अंशुल सोनी की जल्द गिरफ्तारी करने और उनका सोना दिलवाने की मांग रखी थी। जिस पर एसपी ने दो दिन के अंदर ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद से फिलहाल ढाई किलो से अधिक सोना सहित नगदी वसूलने को लेकर कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेते हुए कटनी लाई है।

कटनी कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि सराफा कारोबारियों से धोखाधड़ी करने के मामले पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंशुल सोनी के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए उसे रीवा से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लास्ट लोकेशन उमरिया फिर कोलकाता, दार्जिलिंग, इलाहाबाद के बाद रीवा थी, जहां से हिरासत ने लेते हुए पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा करेंगे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें