फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर नरभक्षी ने किया हमला, मौके पर ही हुई मौत

Tue, 31 Dec 2024 06:51 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी जिले में सोमवार रात जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है। पूरा मामला बड़वारा और बरही वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम का बताया गया। जहां सुतरी ग्राम निवासी दुर्गा बाई भूमिया गांव की अन्य महिलाओं के साथ घर के लिए लकड़ी बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ सेंध लगाकर महिला पर हमला करते हुए उसे जंगल में घसीट ले गया तो वहीं घटना से डरी महिलाओं ने अपनी जान बचाकर गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों दी, जिसके बाद ग्राम के सरपंच ने वन विभाग को सूचना देते हुए बीट गार्ड के साथ तलाश शुरू किए।

बता दें कि करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन बाद शव घने जंगल की झाड़ियों के पास मिला। जहां वन विभाग ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिया बरही स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। बरही वन परिक्षेत्र अधिकारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बीती रात एक महिला को बरही बड़वारा से लगे जंगल में बाघ ने हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई।

मृतिका दुर्गा बाई भूमिया का मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाते हुए परिजनों को सौंपा है। शासन से जो मुआवजा राशि के मिलना है, उसके दस्तावेज बनाकर भेज रहे हैं। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में लंबे वक्त से बाघ और बाघिन का मूवमेंट बना रहता है। इसलिए हमारे द्वारा ग्रामीणों को भी जंगल न जाने की समझाइश दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें