फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: खितौली रेंज में तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन तारा, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक नजारा, देखें वीडियो

Tue, 01 Aug 2023 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

एक बार फिर बाघिन तारा अपने मदमस्त अंदाज़ में घूमते नजर आई, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं बल्कि उसके तीन शावक भी साथ दिखाई दिए, जो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे खितौली रेंज पर भ्रमण करते दिखे। स्थानीय लोगों ने तारा और उसके शावकों का वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कटनी जिला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है, तो पन्ना रिजर्व का क्षेत्र भी कटनी के जंगलों के पास से गुजरता है, जिससे कटनी में बाघों की हलचल बनी रहती है। वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के मुताबिक कटनी जिले में 13 एडल्ट और उससे कहीं ज्यादा सब एडल्ट टाइगर मौजूद हैं, जिनकी चहलकदमी अक्सर वन परिक्षेत्रों से लगे ग्रामों में नजर आती है। उसी में से एक वीडियो खितौली रेंज से सामने आया, जिसमें एक बाघिन अपने शावकों के साथ टाइगर रिजर्व से जुड़े बफर जोन में नजर आई। हालांकि एक शावक के घने पेड़ों के बीच जाते ही बाघिन अपने दो शावको के साथ-साथ चली गई। वन अमला लगातार बाघों की निगरानी के लिए कैमरों, गश्त सहित अन्य तरीकों से नजर रखता है। हमारी कोशिश है वो रिहायशी इलाकों में न जाए इसलिए उन्हें सोर्सर के माध्यम से पानी वनों में छोड़कर उपलब्ध कराया जाता है लेकिन मवेशियों के शिकार या रास्ता भटककर कई बार वन्यजीव रिहायशी इलाके में पहुंच जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू करते हुए पुनः जंगलों में छोड़ दिया जाता है। बता दें मध्यप्रदेश को हाल ही में सबसे ज्यादा बाघ होने का खिताब फिर हासिल हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें