मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल शुरू हो गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा एलान करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी आदेश देगी तो वे गुना लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह के इस बयान पर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंधिया ने कहा है कि उनका स्वागत है। सिंधिया ने लगे हाथों दिग्विजय की करनी और कथनी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।