फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़, ड्रेसिंग को लेकर हुआ विवाद

Sun, 14 Dec 2025 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

पेटलावद सिविल अस्पताल में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्रेसिंग को लेकर जमकर विवाद हो गया, जिसके बाद गंभीर मारपीट और तोड़फोड़ शुरू हो गई। एक घायल मरीज और उसके पांच साथियों ने न केवल ड्यूटी पर मौजूद ड्रेसर के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आए अन्य स्वास्थ्यकर्मियों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

जानकारी के अनुसार नल्दी निवासी धर्मेंद्र नंदलाल भाभर दुर्घटना में घायल होने के बाद अपने पांच साथियों के साथ इलाज के लिए सिविल अस्पताल पेटलावद पहुंचे थे। जब ड्रेसर रणजीत बसोड घायल धर्मेंद्र की ड्रेसिंग कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रेसर द्वारा दवाई लगाने के दौरान ही घायल धर्मेंद्र ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात
ड्रेसर रणजीत बसोड ने जब इस हरकत का विरोध किया, तो धर्मेंद्र के साथ आए पांचों साथी उग्र हो गए। उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस हमले में ड्रेसर रणजीत बसोड और एक अन्य कर्मचारी विष्णु भूरिया को चोटें आई हैं। विवाद और हंगामे की सूचना पर हॉस्पिटल में मौजूद एक पुलिसकर्मी, अजय, बीच-बचाव करने लगे। लेकिन, आरोपियों ने उनके साथ भी झूमाझटकी की।

बीएमओ ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सीबीएमओ डॉक्टर एम.एल चोपड़ा तत्काल पेटलावद थाने पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तेजी से एक्शन लेते हुए हंगामा और मारपीट करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें