फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया हमला, लूटपाट की; अब पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर

Thu, 12 Feb 2026 09:07 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

जिला मुख्यालय के पास स्थित गोपालपुरा गांव में एक प्रेम प्रसंग ने खूनी रंजिश का रूप ले लिया है। गांव की ही रवीना और मनोहर के स्वेच्छा से विवाह करने के फैसले से नाराज लड़की पक्ष के दबंगों ने लड़के के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। हथियारों से लैस करीब नौ हमलावरों ने पीड़ित हेमचंद के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और अलमारी से तीन तोला सोना, तीन किलो चांदी सहित डेढ़ लाख रुपये की नकदी और क्विंटल के भाव कपास लूट ली। दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को बीस-बीस साल की जेल, फैसले में डीएनए रिपोर्ट बनी अहम आधार

इस हिंसक वारदात के बाद से पीड़ित परिवार के पांच घर दहशत के साये में अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। हालत यह है कि छात्र अनुराग को अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी छिपकर देने जाना पड़ रहा है। घर पर छूटे मवेशी चारे-पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, लेकिन दबंगों की जान से मारने की धमकी के कारण परिवार गांव लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पुलिस द्वारा इस गंभीर मामले में केवल अदम चेक काटकर खानापूर्ति करने के आरोपों के बीच, अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों पर डकैती और लूट का मामला दर्ज कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें