फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर बरेला टोल नाका के पास भीषण हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Thu, 13 Aug 2026 09:57 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में टोल नाका के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, शाम करीब चार बजे मंडला की ओर जा रही कार को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार आगे जा रही मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क के बीच लगी रेलिंग से टकरा गए और करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए।

पढ़ें: प्रहरी की पिटाई कर हथकड़ी समेत अस्पताल से भागा बंदी, चार घंटे में दोबारा गिरफ्तार हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश ध्रूवकेतू (31) और बलवंत गोठलिया (25), दोनों निवासी बीजाडांडी, जिला मंडला के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि कार चालक यश रदवानी (27), निवासी मंडला, हादसे में घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें