फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Accident News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत, नौ लोग हुए घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 08:57 PM IST

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो बालकों की मौत हो गई। खमरिया थानान्तर्गत डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में एक बालक की मौत हो गई तथा आठ व्यक्ति घायल हो गए। कुंडम थानान्तर्गत ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक ने दम तोड़ दिया और एक व्यक्ति घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- मां को बचाने के लिए नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की कर दी हत्या, हत्या का मामला दर्ज

खमरिया थाने के अनुसार अरुणा दाहिया (45) निवासी ग्राम पिपरिया के घर राजस्थान निवासी उसकी बेटी रूबी दाहिया छुट्टियों में अपने बच्चों के साथ आई थी। अरुणा उसकी बेटी, किरण दाहिया, उपासना दाहिया, बहू अनीषा दाहिया, नातिन कनिष्का दाहिया, नाती लकी एवं कार्तिक ई रिक्शा बुक कर नर्मदा दर्शन के लिए ग्वारीघाट गए थे। गत रात लगभग साढ़े दस बजे वापस लौट रहे थे। उमरिया पिपरिया के समीप लाल रंग के बिना नंबर वाले डंपर के चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ई रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर से ई रिक्शा पलट गई। इस घटना में नाती कार्तिक (8) निवासी जयपुर की मौत हो गई। इसके अलावा ई-रिक्षा चालक सहित आठ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें- सड़क किनारे पेशाब करने से मना करने पर युवक की हत्या, लोगों ने लाश रखकर किया प्रदर्शन

कुंडम थानान्तर्गत ग्राम देवहरा निवासी समीर धुर्वे (6) फूल सिंह यादव के घर के पास रोड़ पर खेल रहा था। ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51 जेड डी 7462 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण समीर धुर्वे की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई थी। इसे उपचार के लिए निवास अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें