शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को राज्य साइबर सेल जोन जबलपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था। लोगों को शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से होने वाले मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। आरोपी द्वारा कई फर्म के नाम से विभिन्न बैंकों मे करंट खाते संचालित कर उक्त गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी तकनीकी रूप से दक्ष है, पैसा आते ही दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था।
ये भी पढ़ें- अंधेकत्ल का खुलासा: पहले भाई को मारा, फिर दुश्मनों को फंसाने खुद को गोली मारी, इस बात से खफा होकर रची साजिश
साइबर सेल की निरीक्षक भावना तिवारी ने बताया कि अभिजीत जैन को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर होने वाले मुनाफे का लालच देकर विभिन्न खातों में आरोपीगण द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक 32 लाख 28 हजार 520 रुपये जमा कराए गए थे। फरियादी शिकायत की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया था। साइबर सेल की टीम ने मुख्य आरोपी अंकित सुधाकर तलवारकर पिता सुधाकर तलवारकर 30 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 16 चक्रपाणि नगर पिपला रोड कृष्ण मंदिर के पास थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। फरियादी के साथ हुई ठगी की कुल राशि में से लगभग 17 लाख रुपये राज्य साइबर पुलिस जोन जबलपुर की विवेचना टीम द्वारा रिफंड कराए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूर, जेल से पेश किया कादरी ने जवाब
आरोपी अंकित तलवारकर ने पूछताछ में बताया कि वर्तमान में स्वयं का तलवारकर यूनिसेक्स सैलून है। उसने अप्रैल 2025 में मसालों की थोक खरीदी व बिक्री के लिए डिमेन्टर स्पाइस एंड कंडिमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फर्म खोली थी। इसमें पैसों के लेन-देन के लिए आईडीएफसी बैंक में एक खाता खुलवाया था। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से फ्रॉड करके वह अपने डिमेन्टर स्पाइस एंड कंडिमेंट प्राइवेट लिमिटेड मे रजिस्टर्ड बैंक खाते में पैसे लेता था एवं उन पैसों को तुरंत ट्रांसफर कर देता था। देश के कई प्रदेश के पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों को होल्ड करवाया है। आरोपी के संबंध में संबंधित प्रदेश के पुलिस को सूचित किया जा रहा है। आरोपी द्वारा इस तरह की ठगी कई लोगों के साथ की गई है।