जबलपुर जिले में सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट वायरल करने पर पूर्व महिला नगर अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कांग्रेस की पूर्व महिला नगर अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करते हुए पोस्ट वायरल की थी।
पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने सोशल मीडिया में कथाकार मणिका मोहिनी की बात कहते हुए लिखा था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था। परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था।
यह भी पढ़ें: तिरंगा लहराते स्केटिंग से भारत यात्रा कर रहे रुद्र, 12 हजार KM दूरी में नौ ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन
पोस्ट में कहा गया था कि मेरी समझ से विवेकहीन, वहशी दरिंदे दोनों जगह है। लेकिन हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि परशुराम को अवतार तथा धर्म का प्रतीक मानने वाले ब्राम्हणत्व के ही नहीं, हिन्दुओं के भी मुखिया हैं। पोस्ट पर विवाद बढ़ने पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे डिलीट कर दिया था।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक बाजार जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे लोग, पगडंडी मार्ग पर आठ फीट का गोफ
हिंदूवादी संगठन के विरोध के बाद पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने बताया था कि सोशल मीडिया में उनके पास उक्त पोस्ट आई थी। पढ़ाई के दौरान गलती से पोस्ट वायरल हो गई। नगर कांग्रेस कमेटी ने भी इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए नोटिस का जवाब दे दिया है। भगवान परशुराम के खिलाफ की विवादित पोस्ट किए जाने के खिलाफ रोहित तिवारी नामक व्यक्ति ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।