पार्टी के सदस्यता अभियान के संबंध में बहुजन समान पार्टी के एक नेता ने फेसबुक पोस्ट की थी। बसपा नेता ने पोस्ट के अंत में जय भीम, जय बहुजन समान पार्टी के एक नेता ने जय भारत, जय पाकिस्तान लिखा था। फेसबुक पोस्ट में जय पाकिस्तान खिलने के कारण बसपा नेता को जेल की हवा खानी पड रही है।
ये भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में सतना कांग्रेस विधायक न्यायालय में पेश, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली जमानत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल थानांतर्गत निवासी सिकंदर अली बहुजन समाज पार्टी का नेता है। बसपा नेता ने विगत दिवस पार्टी के सदस्यता अभियान के संबंध में फेसबुक में पोस्ट डाली थी। पोस्ट में लिखा था कि बहन मायावती के आदेशानुसार पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ है। हम सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता ली है। आप सभी से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जुडकर पार्टी को मजबूत बनाएं। पोस्ट के अंत में जय भीम, जय भारत, जय पाकिस्तान लिखा था। जबकि बहुजन समाज पार्टी का नारा जय भीम, जय भारत,जय संविधान है। पोस्ट में जय संविधान की स्थान पर बसपा नेता ने जय पाकिस्तान लिखा था।
ये भी पढ़ें- हॉस्पिटल अग्निकांड में जांच कमेटी की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाए, आठ व्यक्तियों की हुई थी मौत
हिंदूवादियों ने किया विरोध
पोस्ट में जय पाकिस्तान लिखे जाने का हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध किया गया। इस संबंध में हिंदूवादी संगठन की तरफ से हनुमानताल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले बसपा नेता सिकंदर अली के खिलाफ राष्ट्रीय एकता में नकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय ने आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।