फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: संस्कारधानी में निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल

Mon, 17 Jul 2023 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

संस्कारधानी जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए और नंगे पैर चलते हुए कांवड़ उठाते हुए नजर आये। शहर की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा 'संस्कार कावड़ यात्रा' निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद हुआ। जहां नर्मदा तट गौरीघाट से हजारों की तादाद में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद लगभग 32 किलोमीटर का सफर तय कर खमरिया स्थित कैलाश शिव धाम पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। 
 
शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार भी किया गया है। वहीं सुरक्षा के मजबूत इंतजाम के बीच यह यात्रा निकाली गई है। करीब 50 हजार कांवड़ियों के यात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है। बता दें, यह यात्रा हर साल ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा को संस्कार कावड़ यात्रा के बैनर तले निकाला गया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना और महापौर मुख्य रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें