फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद करना महंगा पड़ा, जालसाज ने महिला के खाते से उड़ाए पांच लाख

Thu, 16 Oct 2025 11:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद करना एक महिला को महंगा पड़ गया। जालसाज ने महिला के खाते से दो माह में 65 बार में पांच लाख 19 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला दो साल तक खाते से रकम निकाले जाने के संबंध में अनभिज्ञ थी। महिला जब रुपये निकालने बैंक गई तो उसे इस बात की जानकारी मिली कि खाते में रकम नहीं है। पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पनागर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी वार्ड निवासी 40 वर्षीय शशि पटेल का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पनागर शाखा में खाता है। बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर उसने साल 2023 में बंद कर दिया था। उसके बैंक खाते से 24 जून 2023 से 27 जुलाई 2023 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख 19 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाले हैं। बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद होने के कारण खाते से रुपये निकाले जाने के संबंध में उसे कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुए। महिला जब रुपये निकालने बैंक गई तो ज्ञात हुआ खाते में पैसे नहीं हैं। किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी करते हुए दो माह के अंतराल में 65 बार में उक्त राशि निकाली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। महिला के खाते से किस यूपीआई नंबर से रुपये निकाले गए इसके संबंध में पड़ताल जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें