फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: हनी ट्रैप में फंसाने वाला गिरोह गया जेल, दो पुलिस आरक्षक भी हुए लाइन अटैच

Mon, 01 Dec 2025 05:35 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

इंस्टाग्राम दोस्ती के बहाने एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दो चचेरे भाइयों को हनी ट्रैप में फंसा लिया। आरोपियों ने युवकों की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर एक लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि मामले को दबाने की कोशिश करने वाले दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है।

इस तरह बुना गया जाल
कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार, बेलखेड़ा निवासी दो चचेरे भाइयों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रागिनी शर्मा नामक युवती से हुई थी। युवती ने मिलने के लिए मेहता पेट्रोल पंप बुलाया, जहां वह दोनों से 500 रुपये लेकर उन्हें शताब्दीपुरम स्थित एक खाली मकान में ले गई। युवती ने उन दोनों से बियर, सिगरेट और खाना भी मंगवाया। इसके बाद युवती ने अपने साथी विवेक तिवारी और साहिल बर्मन को बुला लिया। दोनों ने पहुंचकर युवकों की आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और एक लाख रुपये की मांग कर धमकाने लगे।

ये भी पढ़ें-जोबट में मजदूरी का झांसा देकर युवती से कथित ‘लव जिहाद’ की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस को बुलाया, फिर भी मामला दबाया
गिरोह ने यादव कॉलोनी चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरक्षक सचिन जैन और सिद्धार्थ दुबे मौके पर पहुंचे और सबको चौकी ले गए। लेकिन उन्होंने न तो वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और न ही मामला दर्ज किया। उन्होंने दोनों पक्षों में आपसी समझौते की कोशिश की और उन्हें छोड़ दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई
शनिवार को पीड़ित युवकों ने घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद पुलिस ने युवती और उसके दोनों साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, कार्य में लापरवाही और जानकारी छिपाने के आरोप में दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें