फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलवाकर करवाता था देह व्यापार, संलिप्त होटल संचालक सहित दो गए जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 10:10 PM IST

दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलाकर होटल संचालक सैक्स रैकेट चलाता था। पुलिस ने दबिश दी तो हरियाणा से बुलाई गई तीन लड़कियां होटल में मिलीं। पुलिस ने होटल संचालक तथा आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान के अनुसार लार्डगंज थाना थानांतर्गत जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट का संचालक प्रदीप मिश्रा द्वारा दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने सूचना पर बुधवार देर रात दबिश दी तो हरियाणा से देह व्यापार के लिए बुलाई गई तीन युवतियां होटल में मिलीं। एक युवक व युवती होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। हरियाणा की युवतियों को दो दिन पहले बुलाया कर होटल में रुकवाया गया था।

ये भी पढ़ें-  उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता के साथ लूट, हाईवे पर वारदात करने वाला गिरोह सक्रिय

पुलिस ने होटल संचालक प्रदीप मिश्रा तथा आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुरुवार को विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- सायबर ठगों ने महिला से चार लाख ठगने के बाद रची अपहरण की साजिश, पुलिस ने नोएडा से खोज निकाला

ग्राहकों को भेजे जाते थे फोटो
होटल संचालक प्रदीप मिश्रा लंबे समय से सैक्स रैकेट चला रहा था। होटल संचालक ने अपने ग्राहकों को दूसरे प्रदेश से बुलाई गई लड़कियों की फोटो भेजता था। इसके अलावा ग्राहकों को लड़कियों का फोटो एलबम भी दिखाया जाता था। पसंद आने पर लड़कियों को विशेष तौर पर दूसरे प्रदेश से बुलाया जाता था। महिला थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि इस संबंध में विवेचना जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें