फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: शराबी कार चालक ने मचाया कोहराम, पुलिस कर्मी को रौंदा; दो अन्य लोगों को भी बनाया निशाना

Sun, 22 Feb 2026 05:36 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के ओमनी थानान्तर्गत शराबी कार चालक ने जमकर कोहराम मचाते हुए पुलिस कर्मी सहित तीन व्यक्तियों को घायल कर दिया। शराबी कार चालक ने भंवरताल से इनकम टैक्स चौक तक एक कार सहित चार से पांच मोटरसाइकिल टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाद इनकम टैक्स चौक स्थित सिंधिया पार्क की बाउंड्री वॉल में कार टकरा गई। इसके कारण चालक को भी चोट आई है। कार चालक की हरकत के कारण लोग दहशत में आ गए थे।

ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार एमजी हेक्टर कार चालक अनुराग सोनी ने शराब के नशे में गत रात लगभग 12 बजे भंवरताल पार्क से इनकम टैक्स चौक के बीच जमकर तांडव मचाया। कार चालक ने तेज रफतार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए इस दौरान अलग-अलग स्थानों में एक कार सहित चार मोटरसाइकिल को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कार की चपेट में आने के कारण पुलिसकर्मी आदित्य कौरव, सहिल तथा एक 14 वर्षीय बालक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- ठगी की नई चाल: 'तुम्हारे पति-बेटे पर मौत का साया', कांग्रेस नेता के घर तंत्र-मंत्र का ढोंग, लाखों ले गई महिला

इनकम टैक्स चौक पर कार में मोटरसाइकिल फंसने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा था। कार सिंधिया पार्क स्थित बाउंडी बॉल से जाकर टकरा गई, जिसके कारण चालक को भी चोटें आई। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार चालक सहित सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना में सभी घायलों को मामूली चोटे आई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें