फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कथावाचक देविका पटेल की शिकायत पर सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 03:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर जिले के पनागर थाने में कथावाचक देविका पटेल को कथा करने से बलपूर्वक रोकने तथा अप शब्दों को प्रयोग करने के आरोप में सात ब्राह्मण युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। युवकों के द्वारा गैर ब्राह्मण द्वारा कथा वाचन करने का विरोध करते हुए महिला कथावाचक तथा उनके पिता को धमकियां दी गई थी।

गौरतलब है कि पनागर थानान्तर्गत ग्राम रैपुरा में विगत 24 फरवरी को गांव के सचिन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, सचिन मिश्रा, जय कुमार, पवन तिवारी, ईलू तिवारी और लल्ला दुबे ने कथावाचक देविका पटेल द्वारा कथा वाचन करने का विरोध किया गया था। गैर ब्राह्मण द्वारा कथा करने को विरोध करते हुए उन्होंने देविका पटेल और उनके पिता को धमकियां भी दी थी। इस संबंध में देविका पटेल ने पनागर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

कुर्मी पटेल समाज के साथ ओबीसी महासभा और भीम आर्मी ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पनागर थाने में प्रदर्शन करते हुए लिखित शिकायत दी थी। स्थानीय लोगों ने भी युवकों की इस हरकत का विरोध करते हुए देविका पटेल से कथा करवाई और सुनी थी। कार्यक्रम के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रदान की थी।

युवकों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो भी पुलिस को शिकायत के साथ दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी सभी सात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351 (2), 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें