फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान युवक के बैग में मिले कारतूस, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

Tue, 15 Jul 2025 11:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

डुमना एयरपोर्ट में जांच सीआईएफ को जांच के दौरान एक यात्री के बैग में दो जिंदा कारतूस मिले। यात्री के बैग से कारतूस मिलने की खबर से एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से कारतूस के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने दिया झटका, इंदौर-देवास बायपास पर लगी नई याचिका पहली सुनवाई में ही खारिज

डुमना विमानतल में मंगलवार को इंडिगो विमान से जबलपुर से बेंगलुरु की यात्रा करने पहुंचे शहडोल निवासी अतीक अहमद नामक युवक के बैग में सुरक्षा कर्मियों को कारतूस मिले। विमान तल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक को यात्रियों की कतार से दूर किया और पुलिस को सूचना दी। खमरिया थाना पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मूलतः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के निवासी अतीक का बैग जांच के लिए एक्स-रे मशीन से गुजारा गया तो बैग में कुछ संदिग्ध सामान होना पाया गया। बैग खुलवाकर जब देखा गया तो उसमें दो जिंदा कारतूस मिले। जिस पर से अतीक अहमद को डुमना विमानतल पर रोक उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- रिश्तेदार और परिचित नहीं लौटा रहे थे उधार लिए दो लाख रुपये, परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक के साथ अन्य तीन-चार लोग भी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक से कारतूस के संबंध में पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें