फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पत्नी-बच्चों के सामने युवक की हत्या, दुष्कर्म और अपहरण मामले में पैरोल पर छूटकर आया था बदमाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:40 PM IST

टक्कर लगने पर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर, पत्नी और बच्चों के सामने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। ई-रिक्शा चालक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी दुष्कर्म और अपहरण के अपराध में जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार मकबूल उर्फ टिंगू पिता मुमताज अंसारी (28) निवासी गुर्दा गौशाला बायपास रोड ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार रात लगभग 10:30 बजे वह ससुराल से अपनी पत्नी और बच्चों को ई-रिक्शा में लेकर घर लौट रहा था। अमखेरा रोड पर उसकी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे विवाद हो गया।

विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में ई-रिक्शा चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

ई-रिक्शा चालक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी आदतन अपराधी है, जिसे दुष्कर्म और अपहरण के मामले में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी। वह हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। युवक की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना के विरोध में देर रात क्षेत्रीय लोग गोहलपुर थाने में इकट्ठा हो गए थे।

       

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें