फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: प्रदेश के सबसे बड़े ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत, सात माह पहले हुआ था शुभारंभ

Wed, 18 Mar 2026 11:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

लगभग सात माह पहले शुरू हुए प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवरब्रिज से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक हादसे का शिकार हुआ या उसने आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लेते हुए युवक की शिनाख्ती के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।

रानीताल चौक पर फ्लाई ओवरब्रिज से एक युवक को नीचे गिरते देख लोग सहम उठे। युवक फ्लाई ओवरब्रिज से लगभग पचास फीट से रानीताल पेट्रोल पंप-हनुमान मंदिर के बीच सड़क में गिर गया। इसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए समीप स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Indore Fire Tragedy: एक साथ जलीं सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टि भी हुई इंदौर में

लार्डगंज थाने में पदस्थ एसआई राहुल बघेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन से ऊपर की ओर जा रहा था। युवक की शिनाख्त सत्य नारायण स्वामी उम्र 44 साल निवासी उजार पुरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संभवत: युवक ने आत्महत्या की है और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

युवक को फ्लाई ओवरब्रिज से गिरता देख लोग सहम उठे थे। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया था। खून से लथपथ युवक को तत्काल लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। युवक के खून से सड़क लाल हो गई थी। इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें