फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: चल समारोह के दौरान स्वागत मंच का पोल गिरा महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, भगदड़ मची

Sat, 04 Oct 2025 11:46 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में दुर्गोत्सव चल समारोह के दौरान शुक्रवार 3 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे गुलौआ चौक में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेंट्रल बैंक के सामने लगाए गए विशाल मंच पर लगी ट्रेस (लाइट लगाने वाला पोल) अचानक गिर गई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए, जबकि श्वेता वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई। उनका बेटा सौर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माता रानी का चल समारोह जारी था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंच के पास मौजूद थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ लोहे के खंभे गिर पड़े, जिससे मंच पर और उसके आसपास खड़े लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, लोग चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें: Sidhi News: 15 दिन पहले खरीदी थी सेकंड हैंड कार, घर से कुछ दूर जाते ही हो गया हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। मृतका के परिजन निशांत वर्मा ने बताया कि मंच टूटते ही भगदड़ मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आयोजन समिति ने मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। लोहे के खंभे पर्याप्त मजबूती से नहीं लगाए गए थे और मंच पर ज्यादा भीड़ होने के कारण यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें