फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire News: जबलपुर के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 30 लाख का हुआ नुकसान; दो कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

Wed, 25 Mar 2026 10:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर हाईवे स्थित फन-इन-गो रिसॉर्ट में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और दमकल विभाग लगातार आग बुझाने में जुटा रहा। बरगी सीएससी प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार, रिसॉर्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, जो कुछ ही समय में पूरे परिसर में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे घटना के दौरान रिसॉर्ट के दो कर्मचारी लापता बताए गए, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में पता चला कि दोनों कर्मचारी आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर छिप गए थे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब तीन घंटे से दमकल विभाग आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी था। इस अग्निकांड में लगभग 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें 2 से 3 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें