फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: किशोरी का अपहरण, मारपीट...वीडियो वायरल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Jabalpur: मध्यप्रदेश के जबलपुर में नाबालिग किशोरी के अपहरण, मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा गया है। यह कार्रवाई शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर की गई। ग्वारीघाट थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद बघेल ने इसकी पुष्टि की। 



पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई दो लड़कियों की उम्र 17-17 वर्ष है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक नाबालिग को स्थानीय तौर पर “लेडी गैंग” की लीडर के रूप में जाना जाता है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को तीनों आरोपितों ने उसका अपहरण किया और उसे ग्वारीघाट स्थित नर्मदा नदी के किनारे एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और 22 नवंबर को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें