फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: पहले दिए आकर्षक ऑफर, फिर बंद कर लिया फोन; इंदौर में 50 लाख की धोखाधड़ी से मचा हड़कंप

Wed, 03 Jun 2026 04:57 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि निवेश के नाम पर ठगों ने उनसे करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए कहा कि यदि वे अपनी रकम विभिन्न योजनाओं और कंपनियों में निवेश करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके बाद आरोपी ने कई बार फोन कर आकर्षक ऑफर और भारी लाभ का लालच दिया।

पढे़ं: गर्भपात को लेकर तीन कहानियां, कौन बोल रहा झूठ, किसके दबाव में हुआ था? सच की तलाश में CBI आरोपी की बातों पर भरोसा कर रिटायर्ड अधिकारी ने अलग-अलग कंपनियों में करीब 50 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। जिस मोबाइल नंबर से कॉल किए जा रहे थे, वह भी बंद आने लगा। तब अधिकारी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एमआईजी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने निवेश पर लाखों रुपये का मुनाफा दिलाने का दावा किया था, जिसके झांसे में आकर उन्होंने रकम निवेश कर दी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में निवेश और साइबर फ्रॉड से जुड़े ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रकम के लेन-देन की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें