फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में अनोखा विवाद: दो युवतियों के साथ रहने पर परिजनों को आपत्ति, हमला करने का आरोप; दोनों ने मांगी सुरक्षा

Mon, 08 Jun 2026 05:52 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों युवतियां एक-दूसरे की करीबी मित्र हैं और साथ रहने की इच्छा जता रही हैं, लेकिन उनके परिवारों को इस संबंध पर आपत्ति है। इसी विवाद के चलते एक पक्ष के परिजनों पर दूसरी युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी युवती से पिछले करीब पांच वर्षों से मित्रता है। दोनों विभिन्न स्थानों की यात्राएं भी कर चुकी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मित्र के पति को उनकी दोस्ती पर संदेह था, जिसके चलते अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती थी।

पढे़ं: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?  शिकायत के मुताबिक, देर रात दोनों युवतियां अपने घरों से कुछ दूरी पर मिल रही थीं। इसी दौरान दूसरी युवती के परिजन वहां पहुंच गए और विवाद के बाद पीड़िता के साथ मारपीट की। घटना में उसे चोटें आईं, जिसके बाद उसने द्वारकापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों युवतियों ने परिवार से अलग रहकर साथ रहने की इच्छा जताई है तथा अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से संरक्षण की मांग भी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें