फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से 23 अगस्त को लापता हुई श्रद्धा तिवारी लौट आई है। वह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची

Video Desk Amar Ujala Updated Sat, 30 Aug 2025 01:27 PM IST

23 अगस्त को इंदौर से लापता हुई श्रद्धा तिवारी पांच दिन के बाद शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची। पुलिस फिलहाल 22 वर्षीय श्रद्धा और उसके पति से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने अपने माता-पिता से संपर्क किया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी।

पिता बोले दस दिन मेरे पास रहने दो, जिससे कहेगी शादी कर दूंगा 
श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि बेटी किसी और के लिए घर से गई थी, लेकिन बीच में किसी और की एंट्री हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को फंसाया गया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अनिल तिवारी ने यह भी कहा कि यदि बेटी दस दिन बाद किसी युवक से शादी करने की इच्छा जताती है, तो वे धूमधाम से शादी करेंगे।

मंदसौर के मंदिर में हुई शादी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धा ने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी नामक युवक से शादी की है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस इस मामले में और पूछताछ कर रही है।

पिता बोले- बेटी शादी के लिए तैयार नहीं
श्रद्धा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी इस शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि श्रद्धा को कम से कम एक हफ्ते के लिए उनके पास रहने दिया जाए। पिता ने यह भी बताया कि करण से बातचीत हुई थी और उसने कहा था कि श्रद्धा आत्महत्या करने जा रही थी, जिसे उसने रोक लिया।

टीआई का खुलासा- अफेयर था सार्थक से
एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार, श्रद्धा का अफेयर सार्थक गेहलोत से था। 23 अगस्त को सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन बुलाया था, लेकिन जब वह नहीं आया तो श्रद्धा गुस्से में ट्रेन से रतलाम चली गई। वहां उसने ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संयोग से उसी ट्रेन में उसका परिचित करण योगी मिल गया।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें