फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क हादसे में बेटे को खोने वाले परिजनों ने पेश की मिसाल, युवाओं को बांटे हेलमेट, दिया खास संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Updated Wed, 25 Jan 2023 03:05 PM IST

एक सड़क हादसे में अपने बेटे को खोने वाले परिजनों ने एक अनोखी मिसाल पेश की और युवाओं को हेलमेट पहनने का संदेश दिया। उनकी इस पहल की पूरे शहर में तारीफ हो रही है। दरअसल नर्मदापुरम निवासी चंद्रशेखर मेहरा 8-9 जनवरी की दरमियानी रात अपने एक दोस्त के साथ भोपाल जा रहा था, इस दौरान वह काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। अनियंत्रित होकर उसकी बाइक अचानक फिसल गई और वह डिवाइडर से जा टकराया। चंद्रशेखर को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां दो तीन दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। चंद्रशेखर के शरीर में किसी और जगह पर किसी तरह की चोट नहीं थी, लेकिन हेलमेट न पहनने की वजह से उसके सिर के अंदरुनी हिस्से में चोट आई और उसकी जान चली गई। 

चंद्रशेखर फरवरी में 21 साल का होने वाला था। जवान बेटे को खोने का गम सहने वाले परिजनों ने उसकी याद में उसके दोस्तों और अन्य युवाओं को 21 हेलमेट बांटे है और युवाओं को हेलमेट पहनने का संदेश दिया। हेलमेट के पीछे परिजनों ने एक खास संदेश भी लिखवाया है। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर ने यदि हादसे वाले दिन हेलमेट पहना होता तो शायद वो आज अपने माता पिता के साथ होता है, लेकिन अब उसके दुनिया से चले जाने के बाद उसके माता पिता चाहते हैं कि देश का कोई भी बेटा हेलमेट की वजह से अपनी जान न गंवाए और किसी के परिजनों को ये असहनीय दुख न सहना पड़े। चंद्रशेखर के परिजनों की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें