फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खलिहानों में रखी फसलें खतरे में, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sun, 26 Oct 2025 05:10 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

जिले में रविवार सुबह से हो रही बेहिसाब भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं खेतों और खलिहानों में रखी पकी फसलें भी खतरे में हैं। दीपावली के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: Damoh News: गाय से किया अमानवीय कृत्य, हिंदू संगठन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल

रविवार सुबह से जारी भारी बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खेतों में कटाई के लिए तैयार मक्का और अन्य फसलें पानी में भीग रही हैं, जिससे फसल गलने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ और पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। कई गांवों में खेतों और रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें