फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: कच्चे रास्ते में जलता शव मिलने से फैली सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Sat, 11 Oct 2025 02:00 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के बड़झिरी और बोवदा के बीच कच्चे रास्ते के किनारे शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना फैलते ही आसपास सनसनी फैल गई। उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर शाम मृतक की पहचान टिमरनी थाना क्षेत्र के बिच्छापुर निवासी दयाराम मौर्य 55 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पहचान छिपाने के लिए उसका सिर बुरी तरह जलाया गया है। उसे जिंदा जलाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पीएम के लिए शव सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। शव का पीएम शनिवार को होगा।

ये भी पढ़ें-  'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

रहटगांव थाना टीआई मनोज दुबे के अनुसार मृतक पहले एक बार गुम हो चुका है। मई में उसे ढूंढ कर परिजनों को सौंपा जा चुका था। इसके बाद भी दयाराम परिवार से अलग ही रहता था। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त की। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। मृतक के मुंह पर खून लगा हुआ था। उसका सिर, हाथ, पैर बुरी तरह जले हुए हैं। उसे पेट्रोल डालकर जलाने की आशंका है। एसपी शशांक ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर हत्या का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में हर पहलु पर जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें