विजयदशमी का पर्व शक्ति और धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस लाइन हरदा में बुधवार को शस्त्र पूजन और वाहन पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वाहनों का भी पूजन कर उन्हें सुरक्षित और जनसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने परंपरागत रीति से शस्त्रों पर अक्षत, पुष्प और नारियल अर्पित कर देश और प्रदेश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं।
“विजयदशमी का पर्व हमें सत्य की राह पर चलने और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश देता है। शस्त्र पूजा का महत्व यही है कि हम अपने हथियारों का उपयोग केवल धर्म, न्याय और जनकल्याण के लिए करें।” कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ-साथ पुलिस वाहनों को भी पूजा-अर्चना के बाद तैनात किया गया, ताकि वे हरदा जिले की जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें।