फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: नर्मदा नदी में उतराता मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

Sun, 28 Sep 2025 09:56 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोला के पास नर्मदा नदी में शनिवार को एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें- गनेरी गांव में मां-बेटे की रहस्यमयी मौत, घर में दोनों मिले मृत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

हंडिया थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने बताया कि मृतक की पहचान खरगोन जिले के भीकनगांव निवासी 37 वर्षीय दीपक कौशल के रूप में हुई है। शव को नर्मदा से निकाल कर हरदा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक दीपक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मृतक की कार इंदौर–बैतूल हाईवे पर पुल के पास खड़ी मिली थी, जिसे नेमावर पुलिस ने जब्त किया। शव कई दिन पुराना और सड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें- लकड़ी नहीं मिली तो पत्थरों के नीचे दफनाया शव, पुलिस ने बाहर निकलवाकर कराया अंतिम संस्कार

मां से हुई थी आखिरी बार बात
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की होगी। परिजनों ने बताया कि दीपक 23 सितंबर को हरदा के लिए निकला था। 24 सितंबर को उसने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी, उसके बाद फोन बंद हो गया था। परिजनों को नेमावर पुलिस से कार मिलने की खबर मिली और बाद में नर्मदा नदी से बरामद शव की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें