फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: विधायक प्रतिनिधि ने युवक को चाकू मारा, पेट और जांघ पर गंभीर घाव, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jan 2026 06:49 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

जिले में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना हरदा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां विधायक प्रतिनिधि द्वारा युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुरा निवासी मुजाहिद खान पर विधायक प्रतिनिधि सुलेमान खान ने चाकू से हमला किया। हमले में मुजाहिद खान के पेट और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 

ये भी पढ़ें: MP News: खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

पुलिस ने आरोपी विधायक प्रतिनिधि सुलेमान खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित मुजाहिद खान ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि सुलेमान खान द्वारा उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी और पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। फरियादी का यह भी कहना है कि आरोपी पहले भी डरा-धमकाकर पैसों की मांग करता रहा है। 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशन लाल भारती ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें