फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: ग्राम झालवा में युवती के लापता होने पर बवाल, पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट

Mon, 23 Feb 2026 09:18 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झालवा के फोकटपुरा में एक युवती के लापता होने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब लड़की पक्ष के लोगों ने शक के आधार पर गांव के एक युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए वे युवक के घर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में ही युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि लापता युवती की बड़ी बहन, जो ससुराल से मायके आई हुई थी, उसके साथ भी आरोपी युवक के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसी बात को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: फरवरी में चौथी बार बदला मौसम, शिवपुरी में गिरे ओले, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मारपीट और विवाद के संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिस युवक पर युवती को साथ ले जाने का शक जताया जा रहा था, वह स्वयं थाने पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें