फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: रिटायर्ड बिजली कर्मचारी को लूटने वाले 30 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, लूटी रकम भी जब्त

Sun, 23 Feb 2025 10:13 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे हरदा में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी से लूटे गए 2.50 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मध्य प्रदेश के कई जिलों, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लूट की घटनाओं को कबूल किया है। ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
हरदा के शुक्ला कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सुखराम बिल्लोरे ने मुख्य स्टेट बैंक शाखा से अपने बच्चों के इलाज और घर की जरूरतों के लिए ढाई लाख रुपये निकाले थे। जब वे बाइक से घर जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें रुपयों के गिरने का बहाना बनाकर उनके बैग से रकम लूट ली। इस घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर पहले 10 हजार और फिर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। CCTV और सायबर सेल की मदद से पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई। घटना स्थल के CCTV फुटेज की गहन जांच की गई। सुरागों के आधार पर सायबर सेल की सहायता से खंडवा और कटनी रेलवे स्टेशन के पास के एक मकान से आंध्रप्रदेश निवासी गोडडेटी सलमा, छल्ला प्रभुदास, पेटला सरेश कुमार और डी भावेष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल हरदा बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। पूरी लूटी गई रकम बरामद
पुलिस ने आरोपियों से रिटायर्ड कर्मचारी से लूटी गई पूरी रकम 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस सफलता को बड़ी उपलब्धि मानते हुए कहा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से कई लूट के मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें