फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में दो महिलाएं, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Fri, 23 May 2025 04:35 PM IST

डबरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का पैर कट गया। घायल महिला को जीआरपी पुलिस ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- कवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने पेश की मिसाल: विधवा बहू की दूसरी शादी कराई, हर तरफ हो रही तारीफ

जानकारी के मुताबिक मृतका सावित्री बाई निवासी गुप्ता पुरा और घायल भूरी बाई निवासी शक्ति पुरा दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म 2 पर बाथरूम करने लगीं। इसी दौरान तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सावित्री बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में भूरी बाई का पैर कट गया। दोनों रिश्ते में समधन हैं। वे दो पहले मुरैना आई थीं, जहां पर भूरी बाई का बेटा रहता है। शुक्रवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से डबरा लौटी थीं।

ये भी पढ़ें- फिल्म पुष्पा की तरह तस्करी, वन विभाग से बचाने नदी में फेंकी 35 क्विंटल खेर की लकड़ी

इस बारे में जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि दो महिलाएं ट्रैक पर हादसे का शिकार हुई है। इसमें एक की मौत हुई है, दूसरी गंभीर घायल है। जानकारी मिली है कि दोनों महिलाएं बाथरूम के लिए जा रही थीं। वह प्लेटफॉर्म से उतर कर पटरी को पार करते हुए जैसे ही बीच में पहुंचीं तो इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस सामने से आ रही थी देखकर अचानक भागीं, लेकिन गिर पड़ी और उसके बाद ट्रेन की चपेट में आ गईं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें