फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: अर्चना तिवारी की टिकट करने वाले आरक्षक का बयान आया सामने, परिजन हुए रवाना; क्या मिलेगा सुराग?

Tue, 19 Aug 2025 07:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

बहुचर्चित अर्चना तिवारी के गुमशुदगी मामले पर ग्वालियर से अपडेट मिला है। कटनी की अर्चना तिवारी केस में नया मोड़ आया है।  इसके तार अब ग्वालियर से जुड़ गए हैं। वहीं, मंगलवार को जीआरपी ने ग्वालियर के एक आरक्षक को हीरासत में लिया है। अर्चना तिवारी की कॉल डिटेल के आधार पर GRP ग्वालियर के भंवरपुर में पदस्थ आरक्षक राम तोमर तक पहुंची। आरक्षक राम तोमर ने अर्चना तिवारी का इंदौर से ग्वालियर का टिकट कराया था.. इसके बाद आरक्षक राम तोमर को जीआरपी ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की उसे पूछताछ के लिए ग्वालियर के झांसी रोड थाने में रखा गया

अर्चना की गुमशुदगी से कोई लेना-देना नहीं-राम तोमर
मीडिया से बातचीत के दौरान आरक्षक राम तोमर ने बताया कि उसने कभी भी अर्चना तिवारी को सामने से नहीं देखा.. सिर्फ उसकी फोन पर बात हुई है। उसका अर्चना की गुमशुदगी से कोई लेना-देना नहीं है हालांकि उसने बस की टिकट जरूर बुक किए थे।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: उज्जैन की राजसी सवारी में विवादित झांकी शामिल करने पर हंगामा, पुलिस ने हालातों पर किया काबू

उम्मीद कायम
जीआरपी की गिरफ्त में आए पुलिस आरक्षक राम तोमर से जीआरपी और ग्वालियर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में भोपाल जीआरपी की टीम भी ग्वालियर में डेरा जमाए हुए हैं। इस तरह की चर्चाएं जोर पड़े हुए हैं कि अर्चना तिवारी ग्वालियर में ही मौजूद है हालांकि ना तो इसकी पुष्टि ग्वालियर पुलिस कर रही है और ना ही इसकी पुष्टि जीआरपी की गई है हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तेजी से जीआरपी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर मिलकर युवती की तलाश में जुटी हैं,उससे उम्मीद है कि जल्द ही युवती सकुशल बरामद होगी।

कुल मिलाकर नर्मदा एक्सप्रेस की एसी कोच B3 में से गायब हुई युवती का ग्वालियर में सुराग मिला है इस आधार पर युवती के परिजन ग्वालियर की तरफ रवाना हुए हैं और पुलिस हिरासत में लिये गए आरक्षक से भी कई खुलासे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal: ड्रग्स उद्योग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दूसरे राज्यों के पुलिस की कार्रवाई पर भोपाल पुलिस से सवाल
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें