फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Topper: श्योपुर के विजयपुर के देवांशु शिवहरे ने किया टॉप, चौथे प्रयास में पाई सफलता, डिप्टी कलेक्टर बने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 10:25 PM IST

श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी नेत्र सहायक रामकेश शिवहरे के बेटे देवांशु शिवहरे ने एमपीपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे विजयपुर और श्योपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। देवांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की और आगे इंदौर से बी.ई. की पढ़ाई पूरी की। कोरोना काल में उन्होंने MPPSC की तैयारी शुरू की और अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। इसके पहले वे गुना में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

ड्यूटी के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने लगातार परीक्षा दी और अंततः मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। यह विजयपुर के इतिहास में पहली बार है जब किसी ने एमपीपीएससी में टॉप किया है।साधारण परिवार से निकलकर देवांशु का डिप्टी कलेक्टर बनना हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- जिम्मेदारी के साथ थामा सपना, नवजात को गोद में लेकर दिया इंटरव्यू, मैहर की बेटी अब बनेंगी DSP

एमपीपीएससी परिणाम घोषित होते ही विजयपुर में जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों के साथ शिवहरे समाज के अध्यक्ष बाबूलाल शिवहरे ने देवांशु का भव्य स्वागत किया। उनके घर पर रिश्तेदारों, नातेदारों और नगरवासियों का तांता लगा हुआ है। मिठाइयां बांटकर लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं जो लोग दूर हैं वे सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। नगर में चारों ओर उल्लास और गर्व का माहौल है। देवांशु की यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ी को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने का संबल देगी।

श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी देवांशु शिवहरे गुना जिले में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनका ये चौथा प्रयास था। दूसरे प्रयास में 2022 की परीक्षा में वाणिज्यिक कर निरीक्षक चुने गए थे। देवांशु के पिता रामकेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र चिकित्सा सहायक है। माता पूनम नर्सिंग ऑफिसर हैं। देवांशु की स्कूली पढ़ाई नवोदय स्कूल रायसेन, कॉलेज की पढ़ाई इंदौर में हुई। एमपीपीएसी की तैयारी रिश्तेदार दीपक के मार्गदर्शन में घर से ही शुरू की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें