अमृतसर से चलकर बिलासपुर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने आगरा से ग्वालियर तक रेलवे विभाग की नाक में दम कर दिया। बंदर ने पूरा सफर ट्रेन के AC कोच H-1 की छत पर बैठकर तय किया। वह राजा की मंडी स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुआ था और ग्वालियर के डबरा स्टेशन पर वन विभाग ने उसे रेस्क्यू किया। इस दौरान आगरा से ग्वालियर तक छह स्टेशनों पर ट्रेन को रोककर बंदर को उतारने की कोशिश की गई। लेकिन, वह नहीं उतरा। इससे पहले से एक घंटे देरी से चल रही ट्रेन बंदर के कारण डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट हो गई।
ये भी पढ़ें: मऊगंज बवाल में अब तक 20 गिरफ्तार, एसपी बोलीं- SDOP को जान से मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी, जांच जारी
करंट लगने के बाद भी ट्रेन पर बना रहा बंदर
बताया गया कि राजा की मंडी आगरा से गुजर रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के H-1 कोच की छत पर एक बंदर उछल-कूद कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह घायल होकर कपलिंग के बीच कूद गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद ट्रेन को आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, बानमोर, ग्वालियर और डबरा स्टेशनों पर रोककर बंदर को उतारने की कोशिश की गई। लेकिन, हर बार ट्रेन चलने पर वह फिर से कोच पर चढ़ गया।
ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, आज भी छाएं रहेंगे बादल
डबरा में किया गया रेस्क्यू
बंदर के ट्रेन से नहीं उतरे पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया और करीब 10 मिनट तक ट्रेन की जांच की गई, लेकिन बंदर कहीं नहीं मिला। ट्रेन के चलने के बाद वह H-1 कोच की कपलिंग के बीच छिपा हुआ दिखा। इसके बाद कंट्रोल को दोबारा सूचना दी गई और अंततः डबरा में उसे रेस्क्यू किया गया।
ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, आज भी छाएं रहेंगे बादल
बंदर के कारण 30 मिनट ज्यादा लेट हुई ट्रेन
बंदर के कारण ट्रेन आगरा से ग्वालियर के बीच 30 मिनट तक प्रभावित रही। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर 1 घंटे 8 मिनट देरी से पहुंची थी, जबकि ग्वालियर पहुंचते-पहुंचते यह 1 घंटे 38 मिनट लेट हो गई। यानी 30 मिनट की अतिरिक्त देरी सिर्फ बंदर की वजह से हुई।
ये वीडियो भी देखें...