फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: तनाव के बीच ग्वालियर में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Thu, 08 May 2025 03:03 PM IST

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया। सेना ने कई आतंकी ठिकानों पर अटैक कर उन्हें तबाह कर दिया। अब इस ऑपरेशन के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश का सबसे महत्वपूर्ण ग्वालियर का वायु सेना स्टेशन को अलर्ट पर रखा है। वहीं, अगले आदेश तक ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं आम लोगों की आवाजाही को भी पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

वहीं, ग्वालियर एयरपोर्ट पर CISF की टीम तैनात है। जवानों ने पूरे एयरपोर्ट की निगरानी बढ़ा दी है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी का सरकारी स्टॉफ ही एयरपोर्ट पर मौजूद है। इतना ही नहीं प्राइवेट स्टॉफ को भी एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया है। अगले आदेश तक ग्वालियर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ब्लैक आउट होते ही इंदौर में रुक गई बारात, दूल्हा और बाराती अंधेरे में खड़े रहे 12 मिनिट

मालूम हो कि ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट के पास ही आर्मी का स्टेशन भी है। यहां सेना के कई विमान तैनात हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट फिलहाल तो लैंड करेगी और न ही यहां से कोई फ्लाइट टेकऑफ होगी। 

यह भी पढ़ें: 10 मई से होगी ज्ञान की बारिश, अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में आएंगे कई क्षेत्रों के दिग्गज

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें