फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर FIR, भाजपा के झंडे को कीचड़ गाड़ने और थूकने का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 06:28 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर पुलिस ने आदमी पार्टी के नेताओं पर भाजपा के ध्वज का अपमान कर कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आप नेताओं ने सिटी सेंटर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा के झंडे को कीचड़ और कचरा में लगा दिया था। झंडे पर थूकने का भी आरोप है। भाजपा जिला संयोजक ने मामले की शिकायत की थी।

ग्वालियर में जरा सी बारिश के बाद कीचड़ होने और अन्य समस्याओं पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार शाम को प्रदर्शन किया था। कलेक्टर की अनुमति के बगैर किए जा रहे प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय ध्वज का आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपमान किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा के झंडे को कचरे के ढेर के पास कीचड़ में गाड़ दिया। इतना ही नहीं उस पर थूका भी।घटना का पता चलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कमल माखीजानी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नर्सिंग चयन परीक्षा 2025 में शामिल होने की मिली अनुमति

कमल माखीजानी ने आरोप लगाया है कि आप नेताओं की इस तरह की हरकत से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई है एवं उक्त कृत्य से विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ सकती है। साथ ही क्षेत्र के शांति और सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसके लिए आप पार्टी के रोहित गुप्ता, अमित शर्मा, आशीष राय, राहुल गौर, त्रिलोचन सिंह, शीलादेवी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि आप नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा के ध्वज का अपमान किया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें