फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर-चंबल अंचल की सभी नदियां खतरे के निशान पर, तिघरा और मड़ीखेड़ा डैम के गेट खोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Mon, 14 Jul 2025 08:14 PM IST

इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ जैसी हालत हो गई है। अंचल की सभी नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं। कई ऐसे गांव हैं जिनके संपर्क टूट गया है, वहीं अंचल के बांध फुल होने के कारण गेट खोले जा रहे हैं। ग्वालियर तिघरा जलाशय के तीन गेट खोले गए। गेट खोलने से पहले ही तिघरा की डाउन स्ट्रीम में बसे गांवों को सतर्क कर दिया गया है।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम लगातार निचले इलाके में बसे गांवों पर नज़र रख रही हैं। कलेक्टर चौहान ने एहितयात बतौर एसडीआरएफ टीम को भी सतर्क कर दिया है। उन्होंने तिघरा जलाशय पर पिकनिक मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- मंडला में सावन के पहले सोमवार को बारिश से जलमग्न हुए कई इलाके, नालियों की रुकावट बनी मुसीबत

तिघरा बांध के तीन गेट खोलकर लगभग चार हज़ार क्यूसिक पानी निकाला गया है। गेट खोलते समय अधीक्षण यंत्री चतुर्वेदी व कार्यपालन यंत्री सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। सिंधिया राज्यकाल में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तकनीकी मार्गदर्शन में 100 साल से भी पहले तिघरा जलाशय का निर्माण कराया गया था। तभी से यह जलाशय ग्वालियर शहर की प्यास बुझा रहा है। इसीलिए तिघरा जलाशय को ग्वालियर की लाइफ लाइन कहा जाता है। तिघरा के बाद शिवपुरी जिले में लगातार हो रही अच्छी बारिश से अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसी के चलते सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- डोंगरी गांव का वर्षों पुराना तालाब फूटा, 80 बीघा जलभराव से ग्रामीणों में हड़कंप

इससे पहले रविवार रात 8 बजे 4 गेट खोलकर 500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह दो और गेट खोलने पड़े। बारिश से रन्नौद क्षेत्र में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां कई लोगों के घरों में पानी भर गया। रन्नौद के कई घर में पानी घुसने से नुकसान भी हुआ है। वहीं शिवपुरी जिले से होकर गुजरने वाली गुना-इटावा रेलवे लाइन पर बने अंडरपास ब्रिज लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लगातार बारिश के चलते इन अंडरपासों में पानी भर गया है, जिससे कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कोलारस अनुविभाग का उकावल अंडरपास ब्रिज बारिश के कारण लबालब भर गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें