फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सीने में चोट के बाद महाआर्यमन सिंधिया के शेष दौरे स्थगित, चेकअप के बाद दिल्ली रवाना

Tue, 06 Jan 2026 08:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सोमवार को शिवपुरी में हुए घटनाक्रम के बाद महाआर्यमन सिंधिया के आगामी दौरे स्थगित कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार सुबह शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज से ग्वालियर रवाना हुए। ग्वालियर पहुंचते ही उन्होंने अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि महाआर्यमन सिंधिया का दौरा 4 जनवरी से शुरू हुआ था और 7 जनवरी तक वे गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न रोड शो और युवा सम्मेलनों में शामिल होने वाले थे। हालांकि शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों के तय कार्यक्रम पहले ही संपन्न हो चुके थे, जहां वे रोड शो और युवा सम्मेलनों में शिरकत कर चुके थे।

ये भी पढ़ें: Betul Bus Accident: नागपुर फोरलेन पर निजी यात्री बस पलटी, 16 घायल, तीन की हालत गंभीर

चंदेरी के लिए रवाना होने के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते वे वापस शिवपुरी लौट आए और बाद में ग्वालियर पहुंचे, जहां अपोलो अस्पताल में उनका चेकअप कराया गया।

जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार करते समय अचानक कार के तेज ब्रेक लगने से महाआर्यमन सिंधिया का सीना कार के सनरूफ से टकरा गया था। कुछ घंटों बाद दर्द बढ़ने पर उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां करीब 40 मिनट तक उपचार किया गया। इसके बाद रात में उन्हें टूरिस्ट विलेज होटल में ठहराया गया।

मंगलवार सुबह स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने अपने शेष सभी दौरों को निरस्त करने का निर्णय लिया और सीधे ग्वालियर पहुंचे। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्होंने सबसे पहले अपोलो अस्पताल में जांच कराई और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें