फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: क्या 25 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा बनी मैगी, पुलिस और परिजनों को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक अजीबो गरीब मामला निकलकर सामने आया है। इसमें बताया जा रहा है कि रात को पेट भरकर मैगी का सेवन करके सोया युवक अत्याधिक तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक ने रात के भोजन में मैगी खाई थी उसके बाद बीती रात उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।




जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गुना जिले के राघौगढ़ निवासी एक युवक का है, जिसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि,उक्त युवक ने भोजन के दौरान मैगी खाई थी, जिससे फूड पॉइजन होने की आशंका परिजनों द्वारा जाहिर की गई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह के लिए पुलिस और परिजनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल राघौगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक हेमंत कुमार मीना को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में हेमंत की ईसीजी की जा रही थी। इसी दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से कुछ ही घंटों पहले हेमंत ने अपने घर में भोजन किया था। इसमें ज्यादा मात्रा में मैगी शामिल थी। परिजनों को आशंका है कि मैगी की गुणवत्ता खराब रही होगी, इसी वजह से खाना जहर में तब्दील हो गया और हेमंत की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने हेमंत के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वजह साफ हो जाएगी। परिजनों ने दावा किया है कि अगर पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह भोजन में शामिल मैगी पाई जाती है तो वे संबंधित कम्पनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेंगे। हेमंत के परिजन इस घटना के बाद स्वाभाविक रूप से दुखी और भावुक नजर आए, बताया जा रहा है कि हेमंत नौकरी की तलाश में जुटा हुआ था। परिजन जल्द ही उसका विवाह करने की तैयारी में जुटे हुए थे। इससे पहले ही घर का बड़ा बेटा काल के गाल में समा गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें