फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में भाई और बहन के बीच चल रही थी जमीन बंटवारे की बात, तब तक पत्नी कुएं में कूद गई

Mon, 30 Dec 2024 07:55 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, महिला का पति उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूंद गया और स्थानीय रहवासियों की मदद से उसकी जान बचा ली।

जानकारी सामने आई है कि बूढ़े बालाजी निवासी गोविंद कुशवाह रविवार दोपहर अपनी बहन प्रवेश बाई के साथ जमीन के पैसों का बंटवारे करने को लेकर बातचीत कर रहा था। गोविंद की पत्नी ने बंटवारे के रुपये में अपना हिस्सा मांग लिया। गोविंद की बहन प्रवेश भाई ने अपनी भाभी यानी पूनम कुशवाह को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से पूनम इतना नाराज हो गई कि वह तुरंत घर से बाहर निकली और बाड़ी में ही स्थित कुएं में कूंद गई।

गनीमत यह रही कि गोविंद कुशवाह को तैरना आता था, उसने पूनम के पीछे जाकर कुएं में छलांग लगा और उसे डूबने से बचा लिया। इसके बाद स्थानीय रहवासियों ने रस्सी से बांधकर एक पलंग भी कुएं में उतारा, जिसकी मदद से पूनम को बाहर निकाला गया। पति-पत्नी के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। लोगों ने इस घटना को लेकर गोविंद की पत्नी पूनम के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और उसे समझाइश भी दी है।

गौरतलब है कि पारिवारिक विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन इस तरह का मामला शायद आपने पहली बार ही सुना हो कि बंटवारे में अपना हिस्सा न देने की बात पर कोई महिला अपनी जान देने की कोशिश कर सकती हो। जैसा कि उक्त मामले में देखने को मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें