फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: जीतू पटवारी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, कहा-25 सालों से भाजपा के पाप भोग रही है मध्यप्रदेश की जनता

Wed, 16 Oct 2024 07:55 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में 25 सालों से शासन कर रही भाजपा सरकार के पाप आम जनता को भोगने पड़ रहे हैं। आपको बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को गुना जिले के अल्पकालीन दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में नशा माफिया सक्रिय होने, बेटियों-महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढऩे और बेरोजगारी जैसी मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता को भी देखना चाहिए कि जिन लोगों को वह 25 सालों से वोट देती आ रही है। उन्होंने युवाओं को नशे की गर्त में ढकेलने, बेरोजगार बनाने और प्रदेश को दुष्कर्म प्रदेश बनाने का काम काम किया है। पटवारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आइना दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के पापों की सजा आम जनता को मिल रही है।

आपको बता दें कि गुना से श्योपुर जाने के दौरान जीतू पटवारी का गुना में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान उनके साथ राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी नजर आए। पटवारी ने गुना जिले के कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जीतू पटवारी लगातार प्रदेश का दौरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भिन्न भिन्न मुद्दों पर घेरते हुए नजर आ रहे है, और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का भी भरसक प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें